अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर स्थित अपने आवास पर लोक आस्था के महापर्व छठ को ले मंगलवार को छठव्रतियों के बीच धोती, नारियल तथा साड़ियों का वितरण किया। चार दिवसीय छठ अनुष्ठान के दूसरे दिन खरना को उन्होंने छठ व्रतियों को शुभकामना देते हुए कहा कि सूर्य उपासना का यह पर्व प्रकृति पूजा का भी पर्व है। इसमें सभी मिलजुल कर एक साथ छठ व्रत करते हैं। छठी मैया सभी व्रतियों को आशीर्वाद देती हैं। मौके पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, उमेश तिवारी, विजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, निलेश कुमार सिंह, गुड्डू चौधरी अनिल कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष ढुनमुन सिंह सहित क ई अन्य भी थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग