राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। अमनौर प्रखंड के सरायबक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में महर्षि श्रीधर बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा बीबीपुर, सरायबक्स, रायपुरा आदि गांवों के सैकड़ो छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी वितरण की गई। विभिन्न गांव से आए हुए महिलाओं को पूज्य गुरुदेव श्रीधर बाबा द्वारा साड़ी वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोक आस्था का पर्व छठ पूरी शुद्धता से मनाई जाती है। यह एक ऐसा पर्व है जहां उगते और डूबते दोनों सूर्य की पूजा होती है। पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक एकता भी बढ़ती हैं।वही परसा प्रखंड के चांदपुरा दलित बस्ती और गंगोई में श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी द्वारा साड़ी वितरण की गई। सदस्या जागेश्वर प्रसाद जयसवाल की पत्नी मीरा देवी ने कहाकि श्रीधर बाबा द्वारा हमेशा जनकल्याण और समाज सेवा में आगे रहते हैं। सागर राय ने भी अपना सहयोग किया। प्रेम नाथ दास,विजय सिंह,डॉ प्रभु यादव , कुश कुमार,सुभाष प्रसाद आदि उपस्थित थे। संस्था द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार मढ़ौरा, गड़खा , अमनौर और परसा प्रखंड के विभिन्न गांवों साड़ी वितरण की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग