पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में सोमवार को जिला विधिक प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गई। जिसमें प्राधिकार के पैनल एडवोकेट अभिषेक कुमार सिंह एवं पारा लीगल भुलेंटियर राखी कुमारी ने उपस्थित अविभावक, शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को संविधान के तहत प्राप्त समानता के अधिकार के तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसके तहत महिला अत्याचार होने पर, न्याय के लिए संसाधन नही होने पर या फिर किसी भी तरह के न्याय में हो रहे विलम्ब के मामले में जिला विधिक प्राधिकार से बगैर किसी शुल्क के एक आवेदन देकर सहयोग कोई भी ले सकता है। पैनल एडवोकेट मुफ्त में ऐसे पीड़ितों का मुकदमा भी लड़ेंगे। कोरोना में असहाय बच्चो के लालन पालन या लावारिस बच्चो की जानकारी होने पर सरकारी देख रेख में प्राधिकार के माध्यम से इनके परवरिश की व्यवस्था भी है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक अरुण कुमार बरनवाल जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक संजय कुमार सिंह ने किया। मौके पर मशरक थाना के सअनि विपिन कुमार, शिक्षक डॉ मनोज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह के अलावे इंदु देवी, राजकुमार प्रसाद सहित अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग