पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से लोगों की हुई मौत के बाद मशरक पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। जिसमें मंगलवार को शराब माफिया के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए चिन्हित गावों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब और महुआ शराब को जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विशेष अभियान में दारोगा राजेश कुमार रंजन, प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी, जमादार अजय कुमार सिंह,ओम प्रकाश यादव और उत्पाद विभाग के पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार,दारोगा कुश कुमार के साथ मिलकर महुआ की देसी शराब बनाने वाले कारोबारियों के यहां छापेमारी कर शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल एवं शराब चुलाई के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों को मौके पर ही तहस-नहस कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यदि आपके गांव में या आस पास शराब की बिक्री हो रही है या महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है तों गुप्त सूचना उन्हें दें खबर देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा। आपकों बता दें कि बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से मौतें होने के बाद शराब की अवैध कारोबार के प्रति प्रशासन बिल्कुल शख्त है। राज्य के सभी जिलों में इसे नियंत्रित करने के लिए युद्ध स्तर पर योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत मशरक थाने की पुलिस भी क्षेत्र में हो रहे शराब की अवैध कारोबार को लेकर विशेष शक्ति दिखा रही है एवं लगातार हो रही छापेमारी की वजह से शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग