पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिसई गांव में मंगलवार की सुबह 50 लीटर अवैध शराब से भरे गैलन के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज सिसई गांव निवासी सुदामा भगत पिता रामेश्वर भगत और डुमरसन गांव निवासी जयराम तिवारी पिता स्व स्व चहेटु तिवारी हैं। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह में सुचना मिली कि शराब धंधेबाज शराब को लाकर जमीन में गढ़ा खोदकर दबा रहें हैं मौके पर गश्ती दल दारोगा प्रमोद कुमार ने दल बल के साथ दोनों शराब धंधेबाज को कुदाल के साथ गढ़ा खोदते हुए 50 लीटर हरे रंग के प्लास्टिक गैलन में भरें देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग