पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के सौनौली पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने पंचायत के, सोनौली छठ घाट,गोढना छठ घाट,सिकटी छठ घाट, पचरूखवा छठ घाट,सिमरी छठ घाट समेत सभी छठ घाटो की साफ सफाई मरम्मती व रंग रोहन का कार्य अपने निजी कोष से करवाया।वही गांवों से छठ घाट तक आने वाले सभी सड़कों का मिट्टी डालकर मरम्मत कराया गया। उनके द्वारा पंचायत स्तर पर सभी छठ घाटो पर बैरीकेडिंग लगवाया जा रहा है मौके पर मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने कहा कि छठ पर्व महा पर्व है इसको देखते हुए सभी घाटों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है वही सभी घाटों पर लाइटिंग की भी व्यवस्था की जा रही है जिससे घाटों पर आने वाले किसी भी श्रृद्धालु को कोई परेशानी न हो। वही उन्होंने बताया कि पंचायत की जनता ने उन्हें चुनकर पंचायत का मुखिया बनाया है इसका वे आजीवन कर्जदार रहेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य हैं कि पंचायत का विकास सिर्फ विकास हो। इसके लिए वे हमेशा लगें रहेंगे।वही उन्होंने पंचायत की सभी सम्मानित जनता को महा पर्व छठ की शुभकामनाएं दी। मौके पर लखन यादव, राजेश्वर राय, यशवंत सिंह,वकार खान समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग