पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर अवस्थित कृषि भवन में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक शमशेर आलम,प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार,फौरेस्टर लव कुमार राय कृषि समवन्यक राम कुमार सिंह ,अशोक सिंह, मनोज तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, त्रिलोकी राय, किसान सलाहकार अजीत कुमार, संतोष ठाकुर समेत कई किसान मौजूद रहे। रवि महोत्सव सह किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न प्रकार की योजना एवं बीज उपचार की जानकारी दी गई जिसमें नई योजना मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना प्रत्येक राजस्व ग्राम के दो कृषक को 90% के अनुदान पर गेहूं, चना,मसूर बीज की जानकारी दी गई और अन्य योजनाओं पर विशेष रुप से चर्चा की गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग