आकाशीय बिजली गिरने से मकेर में महिला की हुई मौत तो वही पानापुर में दो महिला जख्मी

राष्ट्रनाय प्रतिनिधि
मकेर/पानापुर (सारण)। आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई एवम दो जख्मी है। बुधवार दोपहर एक महिला धान की बिचरा की बुआई कर रही थी उसी समय हल्की बूंदाबांदी हो रही थी की तेज गति से आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका निर्मला देवी पति राजकुमार साह, कस्बा मकेर निवासी हैं उनकी उम्र 37 वर्ष की है। निर्मला देवी पूर्व मुखिया भिखारी ठाकुर की खेत मे धान की बिजरा बो रही थी जहाँ बिजली की ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई। उसके साथ दो महिला भी चपेट में आ गयी थी जिसके मामूली चोट है। वहीं पानापुर थानाक्षेत्र के भोरहॉ में संतोष महतो के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई। घर पर आकाशीय बिजली गिरने से घर के छत में सुराग हो गया तथा अन्दर बैठी दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई। जख्मी महिला रूपझरी देवी उम्र 60 वर्ष तथा लालती देवी उम्र-36 वर्ष है। दोनों ही महिला ग्राम-उसरी, अंचल-तरैयां की निवासी हैं। दो दिन पूर्व दोनों शादी में शामिल होने संतोष महतो के घर आई थी। घर में लगे बिजली के उपकरण आदि जल गए हैं। जख्मी महिलाओं का ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग