पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को दक्षिण टोला गांव में बड़ी मुसहर टोली और नट टोली में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। बड़ी मुसहर टोली और नट टोली में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई की खबर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें पांच सौं लीटर से ज्यादा महुआ शराब और फास को नष्ट किया। मौके पर प्रशिक्षु दारोगा अभिषेक रंजन, अंजली प्रकाश, जमादार अजय कुमार सिंह,ओम प्रकाश यादव ने भी अभियान चलाया गया। बड़ी मुसहर टोली और नट टोली गांव में घरों समेत धान के खेतों में सघन चेकिंग की गई तों गैलनो में भरी महुआ शराब और फास को वही पर बहा दिया गया और सभी प्लास्टिक गैलनो को एकत्रित कर आग लगा दिया गया। हालांकि भारी संख्या में पुलिस बल को देख धंधेबाज फरार हो गए। जिनकी पहचान के लिए पुलिस सत्यापन करने में जुटी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दोनों गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग