राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/एकमा (सारण)। छठ महापर्व को लेकर पूजन सामग्रियों की खरीददारी व्रतियों के परिजनों के द्वारा मंगलवार को एकमा बाजार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में की गई। वहीं महंगाई के बावजूद छठ पूजन सामग्रियों की बाजार में जमकर खरीददारी की गई। डाला व डलिया, सूप, गन्ना, फल, कपड़े आदि की दूकानों पर काफी भीड़ रही। उधर दिघवारा नगर पंचायत बाजार में मंगलवार को छठ महापर्व की शुरुआत के दूसरे दिन खरना के अवसर पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही। समाजसेवी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अवसर पर दिघवारा बाजार में छठ व्रत का सामान खरीदते हुए लोग एवं सजे हुए दुकान अवसर पर दिघवारा बाजार में छठ के सामान की खरीदारी करने के लिए सुदूर दियारा क्षेत्र सहित प्रखंड के विभिन्न गांव के साथ बगल के प्रखंड दरियापुर, गरखा एवं सदर प्रखंड के भी गांव के लोग दिघवारा बाजार में ही हैं छठ व्रत की खरीदारी करते हैं। इस अवसर पर दिघवारा बाजार में लगभग 10 करोड़ का फल एवं किराना का सामान की बिक्री हुई। जिससे दुकानदारों की दुकानदारी गुलजार रही। कोरोना महामारी के बाद इस साल लोग बहुत धूमधाम से इस पर्व को मना रहे और बहुत दिन से सामानों की खरीदारी भी कर रहे हैं। इस अवसर पर कपड़े वाले दुकानदारों की भी बल्ले बल्ले रही। एक अनुमान के अनुसार कपड़ा व्यवसायियों ने इस पर्व में लगभग 30 करोड़ का कारोबार किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग