राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राजवाड़ा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर भाई- बहन को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायलों में रामेश्वर शर्मा की पुत्री सिंधु कुमारी तथा पुत्र अरुण कुमार शामिल हैं। वहीं चांदपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में अभिषेक कुमार सिंह व रंजन कुमार सिंह घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। वही पीड़ित पक्षो द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग