राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में घर की सफाई कर रही एक महिला की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। मृतिका उक्त गांव निवासी रामजीत राम की 48 वर्षीय पत्नी लालमती देवी बताई जाती है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि महिला छठ पर्व को लेकर घर की साफ सफाई कर रही थी इसी दौरान दीवाल पर लगे विद्युत बोर्ड से निकले धारा प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग