राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। महापर्व छठ पूजा के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर पूजन सामग्री व फल का वितरण किया गया। इस दौरान जलालपुर के बसडीला में समाजसेवी अनुपम कुमार सिंह द्वारा अपने आवास पर 500 व्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री बांटी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं के बीच नारियल फल समेत अन्य पूजन समग्र बांटी गई। इस मौके पर समाजसेवी अनुपम सिंह ने बताया कि महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से वो लगातार समाजसेवा कर रहे हैं। हर साल छठ का मौके पर व्रतियों के बीच फल व अन्य पूजा सामग्री का वितरण हुआ। इस मौके पर निर्भय सिंह, नन्हे सिंह, अरविंद सिंह, आर्यन सिंह, अमितांशु मिश्रा, साजन कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग