राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। छठ महापर्व के अवसर पर मांझी प्रखण्ड के ताजपुर पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया मनीष कुमार सिंह ने अपने आवसीय परिसर में पांच सौ छठ व्रतियों के बीच नारियल, फल और वस्त्र का वितरण किया। नव निर्वाचित मुखिया ने अपने माता पिता के साथ अपने हाथों से छठ व्रतियों के बीच फल वितरण करते हुए कहा कि छठ महाव्रत आस्था, निष्ठा, तप, शुद्धता, स्वच्छता और परिवार. समाज को जोड़ने वाला महापर्व है। कहा कि छठ महापर्व में जरूरत मन्द लोगो को उपहार स्वरूप सामग्री देने पर मन को सकून मिलता है। सामग्री वितरण में बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग