राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में एकमा-सहाजितपुर सड़क पर केशरी मठिया स्थित कटेया मोड़ के समीप तीन अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर बाइक लूटने का प्रयास किया। बाइक चालक के द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोगों ने तत्काल पहुंचकर एक अपराधी को बाइक समेत पकड़ लिया। जबकि दो अपराधी बाइक पर सवार सवार होकर फरार हो गये। बताया जाता है कि गांव के लोगों ने पकड़े गए अपराधी सहाजितपुर गांव के राज सिंह उर्फ विवेक सिंह की पिटाई करने के बाद पुलिस को बाइक समेत सौंप दिया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधी राज सिंह उर्फ विवेक सिंह को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। क्षेत्र में गांव के लोगों की सक्रियता व सतर्कता की चर्चाएं हो रही हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग