पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना वायरस से बचाव के लिए शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन कराने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। कोई भी वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहे, इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। छठ पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों से परदेसी अपने घर आ गए हैं। उनका भी वैक्सीनेशन करना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर कई तरह से प्रयास किया जा रहा है। दूसरे राज्य से अपने घर पर पर्व मनाने आए हैं, वैसे लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिए मशरक प्रखंड के चिन्हित छठ घाटों पर बुधवार की शाम वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए। स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा भीड़ सतीवारतीर छठ घाट पर होती है। इसलिए वहां पर वैक्सीनेशन टीम तैनात की गई।ताकि लोगों को घाट पर ही टीकाकरण कराने की सुविधा मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग