प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छठ महापर्व की धूम मची हुई है। बताते चले कि छठ पर्व पहले बिहार के महापर्व में सम्मिलित था, लेकिन आज यह पर्व अब देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी धूम मचा रही है। बुधवार के दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस महापर्व की धूम रही । विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों के द्वारा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। बताते चलें कि यह एक ऐसा महापर्व है जहां ऊंच-नीच, गरीबी अमीरी, छुआछूत इत्यादि का भेदभाव मिट जाता है तथा सभी लोग सम्मिलित रूप से कहीं न कहीं छठ घाटों पर एकत्रित होकर के इस महापर्व को मनाते हैं। बुधवार के दिन जिले के खैरा, खोदाईबाग, तुजारपुर,मढौरा, पानापुर, बनियापुर एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में व्रत धारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया तो वहीं इनके परिवार के सदस्यों ने सूर्य को नमस्कार किया। बच्चों में खास खुशी देखी गई बच्चे फुलझड़ी और पटाखों की उड़ाते हुए नजर आए। गौरतलब है कि इसी महापर्व में पंचायती राज चुनाव के लिए भी चुनाव का महापर्व हो रहा है तो विभिन्न घाटों पर समाज सेवियो के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी घूमते और छठ की शुभकामना देते हुए पाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग