राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दिल्ली से छठ पर्व की शुरूआत करने आयी महिला के 7 वर्षीय बच्चे की मशरक में डूबने से मौत

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)  थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के मठिया गांव में गुरुवार की दोपहर छठ घाट पर खेलने के दौरान बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मठिया गांव निवासी टिकू कुमार साह का 7 वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार के रूप में हुई। घटना में मृत बच्चे को सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मां दिपिका कुमारी अपने पति के साथ दिल्ली रहती थी वही से वह अपने मायके इसुआपुर थाना क्षेत्र के सहवा गांव में छठ पर्व की शुरूआत करने आई थी वही पर छठ पर्व करके गुरूवार को मशरक में मठिया अपने ससुराल आयी और वही पर घर के बगल में छठ घाट पर बच्चों के साथ खेलने के दौरान प्रतीक डूब गया और जब तक उसे निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो गई। महिला को एक पुत्र और एक पुत्री हैं।पुत्र की डूब कर मौत हो जानें पर परिजनों में कोहराम मच गया।