राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मोगलहिया गांव में गुरुवार को अवैध शराब बिक्री रोकने का विरोध करने पर शराब धंधेबाज के द्वारा युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान मोगलहिया गांव निवासी महंथ राय का 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव के रूप में हुई। घायल का सीएचसी में इलाज हुआ। वही घायल के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। घटना में घायल सोनू कुमार यादव ने बताया कि उसी के गांव में सुरेश राय अवैध शराब बेचते हैं वही जहरीली शराब पीने से दूसरे जिलों में मौत हो रही है उसी को लेकर उन्हें बोला कि शराब मत बेचिए नही तों गांव में पीने वालों की जहरीली शराब जैसा कांड हो सकता है। उसी को लेकर छठ घाट से वापस लौटने पर रास्ते में सुरेश राय समेत तीन लोगों ने जान से मारने की नियत से घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। थाना पुलिस मामलेे में जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग