संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। इस दौरान महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने अपने-अपने पैतृक गांव के नदी तट स्थित छठ घाटों पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्यदान कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं अमन चैन के लिये छठी मईया से प्रार्थना किया।वही सतुआ पंचायत के मुखिया दंपति पार्वती देवी और सुरेश साह,कन्हौली मनोहर पंचायत के मुखिया दंपति राकेश कुमार राम और सुनीता देवी,धवरी पंचायत के मुखिया दंपति अनिता देवी और दिलीप राय,सरेया पंचायत की मुखिया समीना देवी,बेदौली पंचायत की मुखिया बेबी देवी,मनिकपुरा पंचायत की मुखिया रीता सिंह पिरौटा पंचायत के मुखिया दंपति मुकेश साह एवं सरिता देवी ने भी छठ पूजा का अनुष्ठान कर अपने-अपने पंचायत में खुशहाली और समृद्धि के लिये छठी मईया से आशीष मांगा।इस दौरान कई समाजिक संगठनो द्वारा छठघाट पर व्रतियों के सहायतार्थ सुबह में चाय और जूस की भी व्यवस्था की गई।ग्रामीण स्तर पर पोखर,नदी और कुँए के पास सुबह में अर्घ्य देने वर्तियो के पहुँचने से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और नजारा रमणीक बना रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग