संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। असहाय,लाचार और जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। उक्त बातें सारण एसपी संतोष कुमार ने छठ महापर्व के समापन के उपरांत गुरुवार को बनियापुर के गंडकी नदी तट पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। साथ ही एसपी ने पूजा समिति द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम की सराहना भी की गई।इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों द्वारा एसपी श्री कुमार को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक राकेश निकुंभ ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर कराह घाट पर पूजा के साथ मानवता की सेवा के संकल्प के साथ बिगत 13 वर्षो से चार दिवसीय छठ पूजा के समाप्ति पर क्षेत्र के चिन्हित लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। साथ ही सभी लोगों को गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने का संकल्प दिलाया जाता है।जिसके लिये काशी और हरिद्वार से पधारे बटुकों द्वारा गंगा महाआरती का भी आयोजन किया जाता है। समिति द्वारा 121 चयनित लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर नरसिंह सिंह, राकेश निकुंभ, बच्चन सिंह, रूप नारायण सिंह, विनोद कुमार सिंह, सोहराई महतों, विपुल, नीतीश, राहुल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग