राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक युवक मेढुका का मणि सिंह तथा दूसरा धवरी भवानी नगर का सोनू तिवारी बताया जाता है। दोनो युवकों को सघन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। दोनों युवकों से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। सहाजितपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मिले सुराग के आधार पर पुलिस छापेमारी में जूटी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनी सिंह पिस्टल के साथ गांव में घूमता है। उसके पास अवैध पिस्टल और कारतूस है। सूचना की सत्यता की जांच के लिए पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मामला सत्य पाया गया। युवक के विस्तर से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया। वहीं पूछताछ के दौरान युवक ने दूसरे युवक से कारतूस ख़रीदने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने पहले युवक की निशानदेही पर ही दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनो युवकों ने मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग