संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। छठ पर्व को लेकर साफ सफाई के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की हाथ टूट गई। मामले की प्राथमिकी जख्मी युवक व नजीबा निवासी सुनील राय ने सहाजितपुर थाने में दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वह सफाई में लगा था तभी धवरी के नितेश कुमार, अनीश कुमार तथा विवेक कुमार एकजूट होकर आए। आते ही तीनो ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक ने लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया। बचाव के दौरान मेरा हाथ टूट गया जिससे जमीन पर गिर गया। तभी तीनों ने पॉकेट में रखे तीन हजार रुपये भी निकाल लिए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले के नामजद नितेश राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग