पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र के मोगलहिया गांव में शुक्रवार को पहले के विवाद को लेकर एक शख्स को चार लोगों ने जान से मारने की नियत से फरसा लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल मोगलहिया गांव निवासी सुरेश राय पिता स्व मथुरा राय को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।घायल ने बताया कि उनका गांव के ही लाल किशोर राय से विवाद चल रहा है उसी में चार लोगों ने घात लगाकर जान से मारने की नियत से फरसा से सर पर वार कर दिया वही बेहोश होने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग