पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखण्ड के 13 विद्यालय में उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जिसमे 460 स्कूली बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जिसमे 245 छात्र एवं 215 छात्रा थी। बीईओ डॉ वीणा कुमारी, बीआरपी रहमत अली सभी केंद्र पर मौजूद ऑब्जर्वर के देख रेख में शांति पूर्ण हुआ। राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक, रामदेव मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय हरपुरजान, उ0 वि0 बहादुरपुर, सत्यम शिक्षा सदन पकड़ी, अपग्रेड ब्राहिमपुर, उ0 वि0 खैरमपुर, केंद्रीय विद्यालय मशरक सहित अन्य विद्यालय परीक्षा केंद्र थे। नवसृजित कर्णकुदरिया में 15, प्राथमिक विद्यालय फरदहिया में 15, गायत्री संस्कृत उच्च विद्यालय बरवाघाट में 50 बच्चें अनुपस्थित रहे। जबकि 14 केंद्र में एक मशरक नगर पंचायत के यूनियन संस्कृत विद्यालय बन्द होने के कारण परीक्षा नहीं हो सका। जिसकी सूचना बीईओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी। परीक्षा लेने ऑब्जर्वर पहुँच वहां से वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक यह विद्यालय आश्रम मध्य विद्यालय के एक कमरे में चलता आ रहा है लेकिन इसमें बच्चें नामांकित नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार जून में ही विद्यालय के प्रधान शिक्षक अवकाश ग्रहण कर चुके है। सर्वेक्षण परीक्षा को लेकर प्रखण्ड के केंद्र बनाए गए उच्च विद्यालय में दसवीं बोर्ड सेटअप परीक्षा की प्रथम पाली भी प्रभावित हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग