पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी स्व चंद्रदीप माँझी का 45 वर्षीय पुत्र मदन मांझी के रूप में हुई। घटना में घायल ने बताया कि पड़ोसी सुरेश मांझी से जमीनी विवाद चल रहा है उसी में दरवाजे पर सुरेश मांझी समेत आधा दर्जन लोगों ने फरसा लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मामलेे में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग