पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र के सिसई नहर के पास गुरुवार की शाम दुकान बंद कर साइकिल पर सवार मुर्गा दुकानदार के घर आने के दौरान अपाची सवार तीन युवकों के द्वारा मोबाइल छीन भागने के दौरान ग्रामीणों द्वारा अपाची सवार तीनों युवकों को दबोच कर मारपीट की जाने लगी तभी मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल जमादार जयराम प्रसाद ने पुलिस बल की मौजूदगी में ग्रामीणों की भीड़ से तीनों युवकों को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में मांस दुकानदार बंगरा पूरब टोला गांव निवासी रौशन अली पिता मुबारक हुसैन ने थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें उसने बताया कि गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर साइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था कि सिसई पुल के पास पाकेट से मोबाइल निकालकर समय देख रहा था कि पीछे से अपाची सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल छीन फरार होने लगें उनके चिल्लाने पर ग्रामीणों ने अपाची सवार तीनों युवकों को घेर कर हंगामा करते हुए मारपीट करने लगें तब तक थाना पुलिस ने तीनों युवकों को अपाची के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मोबाईल छीनने के आरोप में पानापुर थाना क्षेत्र के कोन्ध भगवानपुर गांव निवासी राजा कुमार पिता मेघनाथ सिंह,मोरिया गांव निवासी शंकर कुमार पिता बुन्नी लाल ठाकुर,सागर कुमार पिता दुधनाथ प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी कांड संख्या 552/21 दर्ज कर गिरफ्तार तीनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही मामले में जांच- पड़ताल शुरू कर दिया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग