राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, बुद्ध मार्ग पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के तत्वधान मे आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य मे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पैन इंडिया जागरूकता और आउटरीच कंप्लेन के तहत आज दिनांक 11 नवम्बर को युवा क्रांति रोटी बैंक छपरा के सहयोग से साढ़ा अशोका पैलेस टी०वी०एस०एजेंसी के सामने दलित बस्ती के महिलाओं के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सारण के सचिव नूर सुल्ताना की उपस्थिति मे किया गया। उक्त आयोजन मे सचिव द्वारा महिलाओ के अधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त विधिक सहायता, 12 नवम्बर को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित जिला स्कूल परिसर मे होने वाले शिविर और 13 नवम्बर को महिला सशक्तिकरण हेतु मध्य विद्यालय, भैंसमारा, सारण छपरा में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे महिलाओं को जागरूक किया गया। युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक ई. विजय राज और सलाहकार सुधाकर प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम हर महीने ग्रामीण इलाकों के बस्ती मे किया जाएगा। उक्त आयोजन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के पैनल अधिवक्ता, बलिराम सिंह, पूर्णेन्दु रंजन, सदस्य निशांत गुप्ता,बवाली सिंह, विवेक सिंह, अमरेश राइडर, आकाश, संतोष सिंह, अमित कुमार, अशोक रजक, सोनू रजक, विपिन रजक उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग