राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सात नवंबर को भेल्दी थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब बेचने और पीने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया था. 8 नवंबर को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया. जेल में 3 की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज गया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो का अभी भी इलाज जारी है। बिहार में शराब से लगातार हो रही मौत की घटनाओं के बीच छपरा में भी शराब से जुड़ा एक मामला सामने आया है. यहां न्यायिक हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। शराब पीने के आरोप में भेल्दी पुलिस ने 3 दिन पूर्व उसे शोभेपुर गांव से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई. और जेल भेजने के बजाय उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बृजेश्वर नट के रूप में हुई। दरअसल सात नवंबर को भेल्दी थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब बेचने और पीने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। 8 नवंबर को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। जेल में 3 की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज गया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो का अभी भी इलाज जारी है। बृजेश्वर की मौत के बाद पत्नी और परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट के वजह से उसके पति की मौत हुई है. मौत की सूचना मिलने पर पत्नी कुसुम देवी, बेटा विशाल नट और आस-पास के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। फिर एसपी से गुहार लगाने के लिए एसपी आवास तक पहुंचे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग