राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में गुरुवार की रात आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाना बजाने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि छठव्रत के समापन की रात छठ घाट पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अपना अपना फरमाइशी गाना बजाने को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में सुरेंद्र राय, अनिल कुमार, शिवपूजन राय एवं संतोष कुमार यादव घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए परिजन पीएचसी पानापुर लाये जहां गंभीररूप से घायल सुरेंद्र राय को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग