सर्प दंश से 18 वर्षीय युवक की मौत
विपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बीतीरात सर्प दंश से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक नीतीश कुमार जनार्दन राम का पुत्र था। वह रात में अपने घर पर ही खाट पर पैर नीचे कर बैठा था इसी बीच सांप ने उसे डंस लिया । इसके बाद उसके परिजन आनन- फानन उसे पी एच सी दरियापुर ले गए। वहा से उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया परंतु हाजीपुर जाने के ही क्रम में ही दम तोड़ दिया । उसके बाद घरवालो का रोते-रोते बुरा हाल है घर मे ओ एक मात्र कमाऊ सदस्य था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग