जदयू का सबल पंचायत सक्रिय बुथ अभियान कार्यक्रम मशरक में सम्पन्न
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के मशरक प्रखंड क्षेत्र के मेला बाजार अवस्थित जदयू प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर बूथ अध्यक्ष व सचिवों का भौतिक सत्यापन कार्यक्रम मगंलवार को सम्पन्न हो गया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह ने बूथों के भौतिक सत्यापन के समाप्ति के बाद पर बताया कि बनियापुर विधानसभा क्षेत्र के मशरक प्रखंड के पंचायतों के सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष व सचिवों के बैठक कर भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह ने कहा कि आप लोग नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अगर किसी व्यक्ति को कोई परेशानी हो रही है तो उनका मदद करें।वही उन्होंने बनियापुर विधानसभा चुनाव के बारे में कहां कि वे विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार है पर यदि एनडीए के तरफ से इस सीट पर पार्टी किसी और को टिकट देती है तो वे पार्टी में सिपाही का फर्ज अदा करतें हुए बिहार में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनायेंगे। मौके पर रामाधार सिंह ने बताया कि पंचायत के सभी बुथों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करना ही बूथ अध्यक्ष व सचिवों का लक्ष्य होना चाहिए। मौके पर प्रखंड जदयू प्रवक्ता दिलीप कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष उमा प्रसाद, महिला प्रखंड उपाध्यक्ष मीरा देवी, अखिलेश सोनी,सविता नटराज, बीडीसी कुमारी सविता,शुभनारायण सिंह समेत सभी दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग