राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा बाल दिवस के शुभ अवसर पर आरक्षी अधिक्षक सारण श्री संतोष कुमार सर को गुलदस्ता देकर अध्यक्षा आकृति रचना,संरक्षिका नीतू गुप्ता ने स्वागत किया।इस अवसर पर आरक्षी अधिक्षक संतोष सर ने जंगल प्लानेट सदस्य अक्षिता,अरण्या,अर्णव और आदित्य द्वारा टायर मे लगाए गए पौधों से जंक्शन को सौन्दर्यकरण किया।सभी जरूरतमन्द बच्चो के बीच संतोष सर ने खाद्य सामग्री का वितरण किया।संस्थापक ई०विजय राज ने सतोष सर को युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा जरूरतमन्द लोगो के बीच 3 साल से भोजन वितरण के कार्यो मे जिला प्रशासन का निरंतर सहयोग को बताया और जंगल प्लानेट द्वारा छपरा शहर को मिनी अर्बन जंगल बनाने के लिए हरेक कार्यो से अवगत कराये।संतोष सर ने कहा कि छपरा शहर के सौंदर्यकरण के लिए हमेशा हमारी भूमिका युवा क्रांति रोटी बैंक के साथ अहम रहेगी और कहा कि इस तरह के कार्यो को लगातार शहर के विभिन्न जगहों पे भी किया जाएगा।मुकेश कुमार झा थाना प्रभारी भगवान बाजार छपरा ने कहा जिस तरह से आपकी टीम लगातार कार्य कर रही है हम और हमारी टीम सदैव आपके साथ है और गुम हुवे बच्चो के लिए सुरक्षा प्रदान और उनको घर पहुचाने के कार्यो के लिए आश्वासन दिए। इस कार्यक्रम मे सलाहकार सुधाकर प्रसाद,जंगल प्लानेट उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, संतोष, कुणाल, अनीश, दीपक, संदीप, प्रिंस,सोनू,घनस्याम जी, अमित, विकास रेलवे चाइल्ड लाइन से उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग