राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। एक ओर जहां पूरा प्रशासन नगरा के 10 पंचायतों में शांतिपूर्ण चुनाव के सफल संचालन को लेकर अपनी अंतिम तैयारियों में व्यस्त थी वहीं प्रखंड के पंचायत चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त दो पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट यानी पीसीसीपी ड्यूटी से गायब रहने पर नगरा बीडीओ प्रशांत कुमार ने पंचायत आम निर्वाचन में बाधा पहुंचाने को लेकर एफ आई आर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी की आम निर्वाचन चुनाव को लेकर पीसीसीपी के रूप में सारण जिला अधिकारी राजेश मीणा ने पीसीसीपी संख्या 1151, पिन नंबर 1700209, जगदम कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रविंद्र प्रसाद सिंह तथा सीसीपी संख्या 1191 पिन नंबर 1725846 गंगा सिंह कॉलेज की प्रोफ़ेसर अभिषेक चतुर्वेदी को तैनात किया था। लेकिन उक्त दोनों प्रोफ़ेसरों बिना सूचना के अपने कर्तव्य से गायब पाए गए जिस पर जिले के अपर समाहर्ता (एडीएम) डॉक्टर गगन के निर्देश पर नगरा प्रखंड के निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने नगरा ओपी थाने को एफ आई आर दर्ज कराने को लेकर पत्र भेजा है।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग