संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। धान अधिप्राप्ति को गति देने के लिये सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यपार मंडल परिसर में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें धान अधिप्राप्ति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही किसानों की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बीसीओ दिलीप कुमार चौधरी, कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार राय,व्यपार मंडल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, सरेया पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सतुआ पैक्स अध्यक्ष रजनीश यादव, सुरौंधा पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद सहित दर्जनों पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग