राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे पर चढ़ मारपीट कर एक महिला सहित चार लोगों को जख्मी करने के मामले में पीड़ित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे लगभग आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के कमता का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित राहुल कुमार ने बगल के ही सुरेंद्र ठाकुर,संदीप ठाकुर, नीरज ठाकुर,भोला ठाकुर एवं भुलाई ठाकुर को नामजद कर बताया है कि सभी लोग लाठी- डंडे, तलवार एवं अन्य धारदार हथियार से लैस हो दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करते हुए आंगन में घुसकर मेरी भाभी गुड़िया देवी के साथ मारपीट करते हुए उनके मंगलसूत्र और कानबाली नोंच लिये। वहीं बचाव में मैं गया तो सभी नामजद मेरे ऊपर लाठी-डंडे और तलवार से हमला कर दिए। जिसमें मैं बुरी तरह से जख्मी हो गया। मेरे चाचा और भाई आये तो नामजदों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।स्थानीय लोगों द्वारा मुझे और मेरी भाभी को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुझे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग