राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के चांद कुदरिया पंचायत के वार्ड-4 के हारे वार्ड सदस्य के द्वारा शुक्रवार को चुनाव हारने के बाद वोट नही देने पर खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते जमीन पर कब्जा किया जा रहा है जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में सूत्रों ने बताया कि हरपुरजान गांव के प्रदीप कुमार सिंह, रामबाबू सिंह समेत अन्य गांव वालों के साथ पंचायत चुनाव में वोट नही देने पर खुलेआम दबंगई से लाठी डंडे और तलवार से लैस होकर एक दर्जन लोगों के द्वारा मारपीट की जा रही है। वही कमजोर के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। मामले में शनिवार को थाना पुलिस को पीड़ित के द्वारा सुचना दी है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वही बीच-बीच वचाव करने गये चौकीदार से भी अभद्र व्यवहार करते हुए लपर थपर करने की सुचना प्राप्त हो रही है। दबंग के द्वारा खुलेआम बोला जा रहा है कि थाना पुलिस को वे पाकेट में रखते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग