पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर मशरक तख्त टोला गांव के पास शनिवार को बाइक दुर्घटना में युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसके एक बाह में फैक्चर होने पर एक्स-रे के लिए भेजा गया। घायल चैनपुर गांव निवासी स्व अरूण सिंह का 20 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार उर्फ एसपी सिंह हैं। घायल आर्मी कैंटीन में काम करता है और शाम में वह कैंटिन बंद कर घर जा रहा था कि अनियंत्रित वाहन से बचने की चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।वही घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग