पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में मशरक की तरफ से डुमरसन जा रहा अनियंत्रित ऑटो पलट गया जिसमें पैदल राहगीर गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान चैनपुर गांव निवासी स्व बंगाली साह का 75 वर्षीय पुत्र गंगा साह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना में आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि चैनपुर गांव में डुमरसन जा रहा अनियंत्रित ऑटो पलट गया जिसमें पैदल राहगीर वृद्ध घायल हो गया वही ऑटो में सवार लोग बाल बाल बच गए। वही घायल वृद्ध को कुंदन सिंह के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। परिजनों के द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग