पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए 362 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया,वही शराब धंधेबाज पुलिस बल को आता देख फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तो बनसोही गाँव में राहुल श्रीवास्तव और भैरव सिंह पुलिस बल को आता देख फरार हो गए, वहीं राहुल श्रीवास्तव के घर के अन्दर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब 362 बोतल है जो 142 लीटर के करीब है। जप्त शराब झारखंड राज्य निर्मित है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग