राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। सोमवार को सारण स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित मुखिया एवं बीडीसी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में आम जनता से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सुधांशु रंजन के द्वारा उन सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। इस दौरान दिघवारा प्रखंड के कुरैया, बस्ती जलाल, सीतलपुर एवं अकिलपुर पंचायतों में सुधांशु रंजन के द्वारा पहुंच कर मुखिया एवं बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुखिया प्रतिनिधि सीतलपुर-ओम प्रकाश सिंह, बस्ती जलाल मुखिया प्रतिनिधि – कौशल किशोर सिंह, सुरैया के मुखिया – मोहम्मद जमील अंसारी, अकिलपुर के मुखिया प्रतिनिधि वकील राय आदि ने युवा व जुझारू नेता श्री रंजन की प्रशंसा की। साथ ही इनके द्वारा लगातार जनता के बीच भ्रमण करने को लेकर एवं अपने स्तर से विभिन्न अवसरों पर जनप्रतिनिधियों के पक्ष में आवाज उठाने हेतु साधुवाद दिया। इस दौरान सुधांशु रंजन को राजद महासचिव शब्बीर हुसैन एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता अशोक कुमार सिंह, निखिल कुमार राजू, तरुण कुमार, महेंद्र नाथ सिंह, आशुतोष कुमार दिलीप सिंह आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आसन्न विधान परिषद चुनाव में साथ देने का संकल्प लिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग