पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक से गुजर रही मशरक महम्मदपुर एस एच-90 पर बंगरा पेट्रोल पंप के पास सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को अवैध बालू लदे दो ओवरलोड ट्रक जब्त किया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जिले से मिले निर्देश पर थाना क्षेत्र बंगरा पेट्रोल पंप के पास दोनों ओवरलोड ट्रक को रोका गया। तब तक ट्रकों के चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रक को जब्त कर लिया। ओवरलोड बिना किसी कागजात के दोनों ट्रक छपरा से गोपालगंज की ओर ले जाया जा रहा था। जप्त ट्रकों की जप्ती की सुचना खनन विभाग को दे दी। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड और अवैध खनन कर बालू के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें दो ट्रक लदे बालू को जप्त किया गया हैं। इसमें ट्रक की क्षमता से कहीं अधिक बालू लदा हुआ है। इस सिलसिले में दोनों ट्रकों के मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग