पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र अवस्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को बुनियादी साक्षरता परीक्षा 2021मे पास नव साक्षरों का परीक्षा के बाद उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। सभी परीक्षा पास नव साक्षरों का प्रमाण पत्र टोला सेवक एवं तालीमी मरकजो को सौप दिया। जो अक्षर आंचल परीक्षा में सफल नवसाक्षर 241 लोगों के बीच वितरण करेंगे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीआरपी रहमत अली ने सभी को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि सभी घर – घर नशा मुक्त अभियान को सफल तरीके चलाने तथा विभाग द्वारा दिए गए स्लोगन को दिवाल पर लेखन कराने की बात कही। नशा मुक्त बिहार सुरक्षित रहे घर परिवार, शराब पीकर जाओगे घर पहुंच नहीं पाओगे। इस अवसर पर शिक्षक नेता कुमार प्रमोद, संगीता गुप्ता समेत कई मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग