राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस प्रशासन त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहनों का परिचालन करने वाले 22 वाहन चालकों से 14500 रुपये का अर्थ दंड की वसूली की गई। इस दौरान पुलिस के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी वाहन चालकों को दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग