राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाये गये विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत रसूलपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती के नेतृत्व में मोहब्बत नाथ के मठिया गांव में छापेमारी कर दहेज कांड में फरार चल रहे आरोपित अजीत भारती को और सड़क जाम कर यातायात को अवरूद्ध के आरोपित कोपा थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग