राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के पुलिस प्रशासन कृतसंकल्पित है। ग्राम पंचायत चुनाव को शांति व सौहार्द पूर्वक वातावरण में उद्देश्य से रसूलपुर पुलिस ने पुलिस प्रशासन के निर्देश पर थाना क्षेत्र के 409 लोगों पर निरोधात्मक व 10 लोगों पर सीसीए और पांच बदमाश डोहर गांव के अमीत सिंह, धुरापाली गांव के जितेन्द्र सिंह, असहनी गांव के पिता- पुत्र भोला साह व रंजीत साह, रसूलपुर गांव के पिता- पुत्र कृष्णा साह व पंकज साह पर जिला बदर की कार्रवाई की है. बताया जाता है कि चुनाव आयोग के आदेश व जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर थाना क्षेत्र में रसूलपुर पुलिस फरार वारंटियों, अपराधियों व शराब के कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उधर समाजसेवी व शिक्षक नेता अरविन्द कुमार लोकप्रिय पंचायत सरकार के गठन के लिए मतदाताओं से निश्चित रूप से मतदान केन्द्र पर पहुंचकर योग्य, कर्मठ व स्वच्छ छवि के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे है। पुलिस प्रशासन के द्वारा भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने का आग्रह किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग