राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत 6 लोग घायल हो गये है। घायलों में दाउदपुर गांव के रमेश महतो, बिगहा गांव के पंकज कुमार मांझी, परसागढ़ गांव के आनन्द कुमार, गजियापुर गांव के जयश्री देवी, माने गांव की रेखा देवी व अजय कुमार साह शामिल हैं। इन सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विकास कुमार विमल व डॉ. इरफान ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग