राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। सोनपुर, आमी और दिघवारा स्थित नदी घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र स्नान हेतु श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान दिघवारा थाना क्षेत्र में स्थित सिद्ध शक्ति पीठ मां अंबिका भवानी मंदिर आमी के समीप स्थित गंगा घाट पर सुबह स्नान करने पहुंची तीन लड़कियां स्नान के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में जा पहुंची। इस दौरान डूबने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के छतर छपरा गांव निवासी सुपन राय की पुत्री नेहा कुमारी (12) व इसी गांव के नरेंद्र राय की पुत्री अंजलि कुमारी (12) और दरियापुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सुरेंद्र दास की पुत्री स्वीटी कुमारी (18) शामिल हैं। वहीं प्रशासनिक सक्रियता से कुछ श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया भी गया है। गोताखोरों की मदद से नेहा व अंजलि का शव प्रशासन ने बरामद लिया था। जबकि हंवाद प्रेषण तक स्वीटी की खोजबीन जारी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग