राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में धान के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की एक भाई ने दूसरे के हिस्से के धान में आग लगा दिया। बीच-बचाव करने गई आरोपी की भतीजी को आरोपी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में उक्त गांव निवासी स्वर्गीय झूलन सिंह के पुत्र मनोज सिंह ने तरैया थाने में अपने ही भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके भाई राजेश सिंह ने अपने हिस्से का धान पहले बेच लिया। बाद में मनोज सिंह के हिस्से के धान में से पुनः हिस्सा मांगने लगा। नहीं देने पर उसके हिस्से के धान में आग लगा दिया। बीच-बचाव करने गई मनोज सिंह की पुत्री रूबी कुमारी को राजेश सिंह ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कर मामले की जांच में जुट गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग