राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड अंतर्गत सभी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की एक आवश्यक बैठक शनिवार को बीआरसी एकमा में आयोजित होगी। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण किशोर महतो ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण की बीते 18 नंबर में आयोजित बैठक की एजेंडा के आलोक में शुक्रवार को प्रधानाध्यापकों की यह बैठक आयोजित की गई है। जिसमें एकमा अंचल भाग-एक के प्रधानाध्यापकों की बैठक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं एकमा अंचल -2 की बैठक अपराह्न 1:00 बजे से 2:30 बजे तक बीआरसी एकमा में आयोजित होगी। जिसमें सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग